[PDF] 31 March 2026 Most Important Current Affairs MCQs in Hindi
Join Us On Telegram
Follow Us On Instagram
Follow Us On Instagram
31 March 2026 Most Important Current Affairs in Hindi
31 March 2026 Most Important Current Affairs in Hindi | डेली करेंट अफेयर्स क्विज | 31 मार्च महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज | 31 March Current Affairs in Hindi | Current Affairs PDF in Hindi | Today’s Current Affairs Quiz in Hindi: नमस्कार दोस्तों, 31 March 2026 Most Important Current Affairs MCQ in Hindi के इस खास लेख में आपका स्वागत है। यह आर्टिकल उन सभी विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, जो SSC, UPSC, बैंकिंग, RSMSSB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अपनी Daily Current Affairs को मजबूत करना चाहते हैं।
आज के इस लेख में आपको रक्षा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वित्तीय सहायता से संबंधित खबरें, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से जुड़ी जानकारी, खेल जगत में दिए गए बड़े पुरस्कार और उपलब्धियां, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से जुड़े रिकॉर्ड, वैश्विक संगठनों में भारत की भागीदारी, सरकारी अनुबंध और रक्षा समझौते, फिल्म और कला क्षेत्र के सम्मान, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, और जैव विविधता से जुड़ी नई खोज जैसे विषयों के बारे में पढ़ने को मिलेगा।
यह “31 March 2026 Current Affairs” लेख इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप कम समय में सभी जरूरी टॉपिक्स को कवर कर सकें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अगर आप नियमित रूप से Current Affairs in Hindi पढ़ते हैं, तो यह आपकी सफलता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं।
31 March 2026 Latest Current Affairs Online in Hindi
| Post | 31 March 2026 Current Affairs in Hindi |
| Questions | 10 |
| Category | Daily Current Affairs |
| Language | Hindi |
| Join Telegram Channel | Join Now |
| Follow Instagram | Follow Now |
| Website | targetexamiq.com |
31 March 2026 Current Affairs GK News in Hindi
भारतीय सेना को मिली ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप, स्वदेशी रक्षा क्षमता को मजबूती
28 मार्च 2026 को अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारतीय सेना को ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप सौंपी, जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में तैयार की गई है। इस खेप में करीब 2,000 मशीन गन शामिल हैं, जो 7.62 मिमी कैलिबर की हैं और लगभग 1,000 मीटर तक सटीक निशाना साधने में सक्षम हैं। करीब 8 किलोग्राम वजन वाली यह मशीन गन एक मिनट में लगभग 700 राउंड फायर कर सकती है। इसका उपयोग विशेष रूप से एलएसी और एलओसी जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। यह पहल देश में स्वदेशी रक्षा निर्माण को मजबूत करने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा: 275.858 अरब येन के ODA ऋण से इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति
भारत और जापान के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों के तहत जापान सरकार ने भारत की चार अहम विकास परियोजनाओं के लिए 275.858 अरब जापानी येन (करीब 16,420 करोड़ रुपये) के आधिकारिक विकास सहायता (ODA) ऋण को मंजूरी दी है। इस संबंध में भारत सरकार और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के बीच औपचारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यह निवेश मुख्य रूप से पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र के सुधार पर केंद्रित रहेगा। खास बात यह है कि इस सहायता का बड़ा हिस्सा मेट्रो परियोजनाओं पर खर्च होगा, जिसमें बेंगलुरु मेट्रो के तीसरे चरण के लिए 102.480 अरब येन और मुंबई मेट्रो लाइन-11 के लिए 92.400 अरब येन आवंटित किए गए हैं। इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी, जो भारत के सतत विकास लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण है।
रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक
28 मार्च 2026 को देश के जाने-माने उद्योगपति और रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1980 में कंपनी की कमान संभाली और रेमंड को एक पारंपरिक टेक्सटाइल कंपनी से आधुनिक औद्योगिक समूह के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में 1986 में ‘पार्क एवेन्यू’ जैसे प्रीमियम ब्रांड की शुरुआत हुई और 1990 में ओमान में पहला अंतरराष्ट्रीय शोरूम खोला गया। वे केवल उद्योग तक सीमित नहीं रहे, बल्कि 2005 में हॉट एयर बैलून से 21,027 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। उनके योगदान के लिए उन्हें 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 2010 में उन्होंने व्यवसाय की कमान अपने पुत्र गौतम सिंघानिया के हाथो में सौंप दि थी। रेमंड, जिसकी स्थापना 1925 में हुई थी, आज टेक्सटाइल के साथ इंजीनियरिंग और एविएशन क्षेत्रों में भी सक्रिय है, और इसमें विजयपत सिंघानिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2025: हार्दिक सिंह और नवनीत कौर बने प्लेयर ऑफ द ईयर
27 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 8वीं हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हार्दिक सिंह को पुरुष वर्ग और नवनीत कौर को महिला वर्ग में ‘हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर 2025’ का खिताब दिया गया। हार्दिक सिंह भारतीय पुरुष टीम के मिडफील्डर और उपकप्तान हैं, जबकि नवनीत कौर महिला टीम की प्रमुख फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं। दोनों विजेताओं को 20-20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा 69 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी जफर इकबाल को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। समारोह में खेल मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री रक्षा खड़से भी मौजूद रहीं, जिससे इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया। साथ ही अन्य श्रेणियों में बिचू देवी, संजय राणा, सुमित और सुखजीत सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी उनके प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला।
अमेरिकी टी-20 लीग में खेलेंगे अश्विन, MLC में कॉन्ट्रैक्ट करने वाले पहले भारतीय बने
भारतीय क्रिकेट के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद विदेशी लीग में अपनी नई पारी शुरू करने का फैसला किया है। 28 मार्च 2026 को उन्होंने अमेरिका में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम के साथ करार किया। इस कदम के साथ अश्विन अमेरिकी टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जो अपने आप में एक अहम उपलब्धि है। उन्होंने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और उसके बाद 2025 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आए। अब पहली बार वे आईपीएल के बाहर किसी विदेशी लीग में खेलेंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी उनका चयन हुआ था, लेकिन चोट के कारण वे हिस्सा नहीं ले पाए थे। MLC लीग को अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईपीएल की तर्ज पर शुरू किया गया है।
WTO बैठक में भारत सक्रिय: पीयूष गोयल ने व्यापार, मछली पालन और ई-कॉमर्स सुधारों पर की अहम बातचीत
29 मार्च 2026 को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून की राजधानी याउंडे में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया। इसी क्रम में उन्होंने बारबाडोस के विदेश एवं व्यापार मंत्री क्रिस्टोफर पीटर सिंकलर से मुलाकात कर WTO सुधार, व्यापार संतुलन और विकासशील देशों के हितों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से छोटे मछुआरों की सुरक्षा, मत्स्य पालन सब्सिडी में समानता और इस क्षेत्र को टिकाऊ बनाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि विकसित देशों की तरह विकासशील देशों को भी नीतिगत लचीलापन मिलना चाहिए। इसके अलावा पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के व्यापार राज्य सचिव पीटर काइल से भी मुलाकात की, जहां कृषि और ई-कॉमर्स सुधारों पर विचार-विमर्श हुआ। यह पहल वैश्विक व्यापार व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका और संतुलित नीतियों को दर्शाती है।
भारत ने रक्षा क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, मिसाइल और विमान रखरखाव के लिए 858 करोड़ के समझौते
भारत सरकार ने 27 मार्च 2026 को रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 858 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद के साथ-साथ पी-8आई समुद्री टोही विमान के डिपो स्तर के रखरखाव को भी शामिल किया गया है। मिसाइल प्रणाली के लिए रूस की कंपनी जेएससी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ लगभग 445 करोड़ रुपये का करार किया गया है, जिससे भारत-रूस रक्षा सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, पी-8आई विमान के रखरखाव के लिए 413 करोड़ रुपये का अनुबंध बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड को ‘बाय इंडिया’ श्रेणी के तहत दिया गया है। यह रखरखाव भारत में ही एमआरओ सुविधा केंद्र पर किया जाएगा। ये उन्नत प्रणालियां भारत की वायु रक्षा को और मजबूत करेंगी, जिससे ड्रोन, विमान और क्रूज मिसाइल जैसे खतरों से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा। साथ ही यह पहल आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को भी बढ़ावा देती है।
नंदामुरी बालकृष्ण को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
भारतीय सिनेमा में लंबे समय से योगदान देने वाले अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लगभग पांच दशकों के शानदार फिल्मी करियर और सिनेमा पर उनके गहरे प्रभाव को देखते हुए प्रदान किया गया। यह समारोह नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुआ, जहां उन्हें रेखा गुप्ता ने गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार दिया। बालकृष्ण की बहुमुखी प्रतिभा और निरंतर समर्पण को इस सम्मान के माध्यम से विशेष रूप से सराहा गया। उनकी चर्चित फिल्म ‘भगवंत केसरी’ को पहले ही 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार मिल चुका है, जिसे महोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया। इससे पहले वर्ष 2025 में उन्हें कला और सिनेमा में योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
जुपल्ली कृष्ण राव को मिला ‘ग्रैंड प्राइज
तेलंगाना के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव को विश्व शांति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘ग्रैंड प्राइज’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हैदराबाद में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के दौरान दिया गया, जिसमें 22 देशों से करीब 150 प्रतिनिधि और भिक्षु शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महान दार्शनिक आचार्य नागार्जुन से जुड़े तेलंगाना की समृद्ध बौद्ध विरासत को रेखांकित करते हुए फनिगिरी, नेलाकोंडापल्ली और नागार्जुन सागर जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का उल्लेख किया। उन्होंने लगभग 274 एकड़ क्षेत्र में फैली ‘बुद्धवनम’ परियोजना को विकसित करने की योजना भी साझा की और इसे वैश्विक स्तर पर ‘विश्व शांति केंद्र’ के रूप में स्थापित किये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही यहां डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर और एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र विकसित करने की योजना भी है, जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।
अरुणाचल के जंगलों में मिली ‘यूथेलिया जुबींगरगी’ तितली
शोधकर्ताओं ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के लेपराडा जिले के घने जंगलों में दुर्लभ प्रजाति की तितली की खोज की है, जिसका नाम जुबीन गर्ग जो की असम के प्रसिद्ध गायक थे, के सम्मान में ‘यूथेलिया जुबींगरगी’ रखा गया है। इस तितली की खोज 600 से 750 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाने वाले अर्ध-सदाबहार जंगलों में की गयी। कई महीनों तक चले शोध के दौरान वैज्ञानिकों को केवल दो नर तितलियां ही मिल सकीं, जिनमें से एक का नमूना सुरक्षित किया गया। इससे संकेत मिलता है कि यह प्रजाति या तो अत्यंत दुर्लभ है या किसी खास क्षेत्र तक ही सीमित है।
31 March Important करेंट अफेयर्स MCQs (31 मार्च 2026 Current Affairs in Hindi)
इस भाग में आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को MCQ के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आप अपनी तैयारी को एक नई दिशा दे सकते हैं। केवल जानकारी पढ़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे प्रश्नों के रूप में अभ्यास करना भी जरूरी होता है, जिससे आपकी समझ गहरी होती है और परीक्षा में आत्मविश्वास बढ़ता है।
नीचे दिए गए प्रश्न विभिन्न विषयों जैसे रक्षा, अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल, पुरस्कार और विज्ञान से जुड़े हुए हैं। यह सभी प्रश्न परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आने वाली परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। इसलिए इन्हें ध्यान से पढ़ें और सही उत्तर याद करने का प्रयास करें।
➤ ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप भारतीय सेना को किस कंपनी ने सौंपी?
A) DRDO
B) HAL
C) अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस
D) BEL
सही उत्तर: (C) अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस
➤ भारत की विकास परियोजनाओं के लिए जापान ने कितने अरब येन के ODA ऋण की घोषणा की है?
A) 250 अरब येन
B) 260.500 अरब येन
C) 270.000 अरब येन
D) 275.858 अरब येन
सही उत्तर: (D) 275.858 अरब येन
➤ हाल ही में विजयपत सिंघानिया का निधन हुआ, उनका संबंध किस क्षेत्र से था?
A) ऑटोमोबाइल उद्योग
B) टेक्सटाइल उद्योग
C) आईटी उद्योग
D) फार्मा उद्योग
सही उत्तर: (B) टेक्सटाइल उद्योग
➤ हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 (पुरुष वर्ग) का पुरस्कार किसे मिला?
A) हार्दिक सिंह
B) हरमनप्रीत सिंह
C) मनप्रीत सिंह
D) पीआर श्रीजेश
सही उत्तर: (A) हार्दिक सिंह
➤ अमेरिकी T-20 टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन होंगे?
A) विराट कोहली
B) रोहित शर्मा
C) केएल राहुल
D) आर अश्विन
सही उत्तर: (D) आर अश्विन
➤ WTO सम्मेलन में भारत की ओर से किसने हिस्सा लिया?
A) निर्मला सीतारमण
B) एस जयशंकर
C) पीयूष गोयल
D) अश्विनी वैष्णव
सही उत्तर: (C) पीयूष गोयल
➤ रक्षा मंत्रालय ने मिसाइल प्रणाली और विमान रखरखाव के लिए कितने करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?
A) 750 करोड़ रुपये
B) 800 करोड़ रुपये
C) 858 करोड़ रुपये
D) 900 करोड़ रुपये
सही उत्तर: (C) 858 करोड़ रुपये
➤ दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
A) नंदामुरी बालकृष्ण
B) रजनीकांत
C) कमल हासन
D) चिरंजीवी
सही उत्तर: (A) नंदामुरी बालकृष्ण
➤ हाल ही किसे ‘ग्रैंड प्राइज’ से सम्मानित किया गया?
A) के चंद्रशेखर राव
B) जुपल्ली कृष्ण राव
C) केटी रामाराव
D) जगन मोहन रेड्डी
सही उत्तर: (B) जुपल्ली कृष्ण राव
➤ ‘यूथेलिया जुबींगरगी’ नामक नई तितली प्रजाति की खोज किस राज्य में हुई?
A) असम
B) मणिपुर
C) मेघालय
D) अरुणाचल प्रदेश
सही उत्तर: (D) अरुणाचल प्रदेश
यह भी पढ़े
31 March 2026 Most Important Current Affairs in Hindi - Download Free PDF
अगर आप “31 March 2026 Current Affairs in Hindi” को एक व्यवस्थित और आसान फॉर्मेट में सेव करके पढ़ना चाहते हैं, तो PDF आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। PDF के जरिए आप बिना इंटरनेट के भी पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे आपकी तैयारी कभी भी और कहीं भी जारी रह सकती है।
हम अपने टेलीग्राम चैनल पर रोजाना Daily Current Affairs की PDF उपलब्ध कराते हैं, जिसमें सभी महत्वपूर्ण प्रश्न, शॉर्ट नोट्स और परीक्षा उपयोगी कंटेंट शामिल होता है। यह PDF खासतौर पर SSC, UPSC, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है, जिससे आपकी तैयारी और ज्यादा प्रभावी बनती है।
PDF का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बार-बार रिवीजन कर सकते हैं और कम समय में ज्यादा कंटेंट कवर कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा से पहले क्विक रिवीजन के लिए भी यह बेहद उपयोगी होती है। अगर आप अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अभी हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें और फ्री PDF का लाभ उठाएं।
31 March का इतिहास
- 31 मार्च 1889 को पेरिस में एफिल टॉवर का उद्घाटन हुआ
- 31 मार्च 1917 को अमेरिका ने डेनमार्क से वर्जिन द्वीप खरीदे
- 31 मार्च 1959 को दलाई लामा ने भारत में शरण ली
- 31 मार्च 1964 को ब्राज़ील में सैन्य तख्तापलट हुआ
- 31 मार्च 1991 को वारसॉ संधि समाप्त हुई
- 31 मार्च 2016 को भारत में स्टार्टअप इंडिया योजना लागू की गई
- 31 मार्च 2020 को भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई
31 मार्च 2026 Most Important Current Affairs in Hindi – निष्कर्ष
आज के इस लेख “31 March 2026 Current Affairs in Hindi” में हमने दिनभर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को MCQ फॉर्मेट में कवर किया। यह सभी प्रश्न आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और नियमित अभ्यास से आप इन्हें आसानी से याद रख सकते हैं।
अगर आप रोजाना इस तरह से Daily Current Affairs पढ़ते हैं और उनका अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी धीरे-धीरे मजबूत होती जाती है और आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
याद रखें, सफलता का राज निरंतर मेहनत और सही दिशा में अभ्यास है। इसलिए रोजाना पढ़ाई करें, अपडेटेड रहें और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहें।